फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Unplanned colonies will be curbed, NOC mandatory before sale deed

Jalaun News: अनियोजित कॉलोनियों पर लगेगी लगाम, बैनामा से पहले एनओसी अनिवार्य

Fri, 02 Jan 2026 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Unplanned colonies will be curbed, NOC mandatory before sale deed
फोटो - 20 बोर्ड बैठक में मौजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि। संवाद
कालपी। नगर के सुनियोजित विकास की दिशा में नगर पालिका परिषद ने अहम कदम उठाया है। बृहस्पतिवार को पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी अवनीश शुक्ला की मौजूदगी में हुई बोर्ड बैठक में सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन


बैठक में लेखाकार हरिभूषण सिंह चौहान ने प्रस्ताव पढ़कर सुनाए। बोर्ड ने नगर पालिका के माह अक्तूबर व नवंबर 2025 के आय-व्यय लेखे को अनुमोदन दिया। साथ ही प्रमुख सचिव नगर विकास द्वारा नगर पालिका परिषद की निर्धारण सूची में संशोधन व परिवर्तन से संबंधित मानक उपविधि-2025 को लागू करने पर स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन


बैठक में नगर पालिका सीमा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही नवीन प्लॉटिंग और अनियोजित कॉलोनियों के विकास पर गंभीर चिंता जताई गई। बताया गया कि इन कॉलोनियों में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में पालिका को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। इससे अनुदान अपर्याप्त साबित हो रहा है। इसे देखते हुए अनियोजित कॉलोनियों के विकास और अवैध अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए कॉलोनाइजर उपविधि लागू करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कालपी क्षेत्र में रजिस्ट्री बैनामा होने के बावजूद बढ़ते भूमि विवादों पर भी चर्चा हुई। बोर्ड ने निर्णय लिया कि भविष्य में किसी भी बैनामा से पूर्व उप निबंधक द्वारा नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य होगा। इससे भूमि विवादों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि पारित प्रस्ताव नगर के नियोजित विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे। ईओ अवनीश शुक्ला ने कहा कि कॉलोनाइजर उपविधि लागू होने से अवैध निर्माण रुकेगा और पालिका पर पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक भार कम होगा। बैनामा से पूर्व एनओसी अनिवार्य होने से भूमि विवादों में भी कमी आएगी।


बैठक में राजस्व निरीक्षक अजीत यादव, निर्माण लिपिक सरफराज खान सहित सभासद शिशुपाल सिंह, रमेश यादव, पप्पू, रियाजुल हक, कपिल शुक्ला, विनीता अहिरवार, कमलेश कुमारी, राकेश यादव, निजाम, सुनील पटवा, अमरीश अग्रवाल, बरकत अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed