फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrolled bike collided with quad trolley, two killed

अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ी, दो छात्रों की मौत

Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with quad trolley, two killed
मृतक भगतसिंह की फाइल फोटो - फोटो : ORAI
उरई/कालपी (जालौन)। कालपी-जोल्हूपुर मोड़ स्थित धर्मकांटे के पास ट्रैक्टर ट्राली से युवकों की बाइक भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक ही गांव के दो छात्रों की मौत से दोनों के घरों में मातम छा गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के मदरालालपुर गांव निवासी भगत सिंह (18) गांव के ही दोस्त हैप्पी (20) के साथ बाइक से बुधवार को कालपी बाजार आया था। देर शाम लौटते समय उनकी बाइक कालपी-जोल्हूपुर मोड़ स्थित धर्मकांटे के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ गई। हादसे में बाइक चालक भगत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दूसरे घायल छात्र को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान हैप्पी ने भी दम तोड़ दिया। भगत सिंह के परिजनों ने बताया कि वह बीए का छात्र था। पिता लालाजी निषाद कोटेदार व खेती कर परिवार का भरण पोषण करते है। छह भाई और बहनों में भगत चौथे नंबर का था। मां प्रेमादेवी सहित अन्य परिजनों का हाल बेहाल है। मृतक हैप्पी आईटीआई द्वितीय वर्ष का छात्र था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। पिता रामअवतार खेती कर परिवार का भरण पोषण करत है। मां मिथलेशी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक हैप्पी की फाइल फोटो

मृतक हैप्पी की फाइल फोटो- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed