फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrolled bike collided with a pole, student died

Jalaun News: बेकाबू बाइक खंभे से टकराई, छात्र की मौत

Sun, 02 Jun 2024 01:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 02 Jun 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with a pole, student died
कुठौंद। पेपर देकर घर लौट रहे छात्र की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कैथवा गांव निवासी यादराम प्रजापति का 25 वर्षीय पुत्र लोकेंद्र प्रजापति कुठौदा बुजुर्ग गांव स्थित महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार को वह बाइक से पेपर देने गया था। लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक जालौन कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर इकहरा गांव के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवक पढ़ाई के साथ फरीदाबाद मे कपड़े का काम करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उसकी मौत से मां गुड्डी देवी व अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed