फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrolled bike collided with a pole, one died, another injured

Jalaun News: बेकाबू बाइक खंभे से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 02 Jan 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 02 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with a pole, one died, another injured
कदौरा। कोहरे के वजह से बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे उसमें सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। कदौरा से लौटते समय हादसा हुआ है।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के गुलौली गांव निवासी जाहिम बेग का 18 वर्षीय पुत्र अयान अपने साथी अतरूल (20) के साथ किसी काम से गुरुवार को कदौरा बाइक से आए थे। काम निपटाने के बाद जब वह लौट रहे थे, जैसे ही उनकी बाइक बबीना के अलीपुर मोड के पास पहुंची कि कोहरा होने की वजह से चालक अयान अपना संतुलन खो बैठा और बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे सिर में हेलमेट न लगाए होने से अयान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी अतरूल घायल हो गया। परिजन अयान के शव को घर ले गए हैं। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि कोहरा अधिक होने की वजह से मोड़ पर चालक बाइक नियंत्रित नहीं कर पाया। इससे हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed