फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncle and nephew killed in car collision, two injured

Jalaun News: कार की टक्कर मामा भांजे की मौत, दो घायल

Tue, 12 Sep 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew killed in car collision, two injured
उरई (जालौन)। सड़क के किनारे खड़े होकर बातें कर रहे चार युवकों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मामा-भांजे की मौत हो गई। दो युवकों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। चालक कार समेत मौके से भाग गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुफैलपुरवा कुइया रोड निवासी विपिन उर्फ अवधेश (40) सोमवार की शाम भांजे तुफैलपुरवा निवासी नरेंद्र राजपूत (35) व तुफैलपुरवा निवासी दोस्त मोहित (25), बजरिया निवासी नारायण (30) के साथ अलग-अलग बाइकों से राठ रोड स्थित नेशनल हाईवे के पास प्लॉट देखने गए थे। जब सभी लौटते समय राधे मोटर्स के पास खड़े होकर बातचीत करने लगे। उसी दौरान झांसी की ओर से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां विपिन व नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि नारायण व मोहित को उपचार के लिए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि विपिन की चार पुत्रियां हैं। उसकी मौत से पत्नी मैहरकांती सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं नरेंद्र की मौत से पत्नी मीरा बेहाल है। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed