फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two trains on Jhansi-Lucknow route canceled due to mega blockade

Jalaun News: मेगा ब्लॉक के कारण झांसी लखनऊ रूट की दो ट्रेनें रद्द

Sat, 21 Mar 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two trains on Jhansi-Lucknow route canceled due to mega blockade
उरई। उत्तर रेलवे में चल रहे मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक के कारण झांसी कानपुर रेलखंड सहित झांसी–लखनऊ रूट पर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान कई ट्रेनों को निरस्त, आंशिक रूप से रद्द, मार्ग परिवर्तित और रीशेड्यूल किया गया है। रेलखंड की लाइफ लाइन माने जाने वाली झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (11109-10) दो अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा झांसी–लखनऊ मेमू (64701-02) को भी 2 अप्रैल से 13 मई तक 42 फेरों के लिए पूरी तरह निरस्त किया गया है, जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कई ट्रेनों का आंशिक रद्दीकरण किया गया। इसके चलते पुणे–लखनऊ सुपरफास्ट (12103-04) 7 अप्रैल से 13 मई एवं लोकमान्य तिलक–लखनऊ एसी सुपरफास्ट (22121-22) 4 अप्रैल से 10 मई तक निर्धारित तिथियों पर लखनऊ के बजाय कानपुर से ही संचालित होंगी। ऐसे में कानपुर–लखनऊ के बीच इन ट्रेनों की सेवा प्रभावित रहेगी। वहीं लोकमान्य तिलक–सीतापुर एक्सप्रेस (12107) को झांसी मंडल में 90 मिनट की देरी से चलाया जाएगा। यात्रियों को अपने समय में परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed