{"_id":"64d2923da626c5c3e504ccb4","slug":"two-sides-clashed-in-land-dispute-fighting-orai-news-c-224-1-ori1004-2024-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट
Wed, 09 Aug 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
उरई। मकान बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
रामपुरा क्षेत्र के कंजौसा निवासी हनुमंत सिंह निषाद अपने खाली पड़े प्लाट पर सोमवार शाम छह बजे अपनी पत्नी सुषमा, छोटे भाई हरपाल, उसकी पत्नी पार्वती, पिता रामभरोसे के साथ पिलर भराने का काम करा रहे थे। तभी गांव के ही दिनेश, सुदीप, राजपाल, सोबरन आकर मकान निर्माण का काम रुकवाने के लिए लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट को देखते हुए वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए और यहां वहां भागने लगे। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मारपीट में हनुमंत सिंह, उसकी पत्नी सुषमा, भाई हरपाल, भाई की पत्नी पार्वती और उसके माता-पिता घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए। पुलिस का कहना है कि चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।