{"_id":"649dc57fe8fc550eae0093e6","slug":"two-people-ended-their-lives-by-hanging-themselves-at-different-places-orai-news-c-12-1-310963-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अलग-अलग जगह फंदा लगाकर दो लोगों ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अलग-अलग जगह फंदा लगाकर दो लोगों ने दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच।
जिले में अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
ग्राम चंदुर्रा में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदुर्रा निवासी राहुल बरार (24) पुत्र लालसिंह ने बुधवार की देर रात घर की छत पर बने कमरे में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद परिजनों ने जब कमरे में जाकर देखा तो राहुल फांसी पर झूल रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक व सुरही चौकी प्रभारी शिवशंकर ने शव को नीचे उतरवाया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं और उसकी पत्नी बीते करीब 15 दिन से मायके में है। मृतक शराब पीने का लती बताया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन
दूसरी घटना शहर के माधौगढ़ की है। जहां अज्ञात कारणों के चलते महिला ने पशुवाड़े में लगी चौखट में रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मैथलीशरण नगर निवासी जगवीर सिंह यादव की 48 वर्षीय पत्नी मीरा देवी ने बुधवार की दोपहर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय पति जानवर चराने गया था। उसने आत्महत्या क्योंकि इसकी परिजन कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं।