{"_id":"64a9bae4bb553fbb83012407","slug":"two-people-died-due-to-lightning-orai-news-c-224-1-ori1001-339-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिजली गिरने से दो लोगों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिजली गिरने से दो लोगों की जान गई
Sun, 09 Jul 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो: 08 - चंद्र शेखर
रामपुरा थाना क्षेत्र में हुई दोनों घटनाएं, एक हादसा घर में तो दूसरा खेत पर हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुरा। बिजली गिरने से रामपुरा क्षेत्र में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम है तो वहीं बारिश के दौरान बिजली कड़कने की आवाज से लोगों में दहशत है।
थाना क्षेत्र के गांव कूसेपुरा निवासी बलिराज दोहरे का बेटा चंद्रशेखर शनिवार को सुबह अपने घर से भैसों को लेकर पहूज नदी के किनारे गया था। दोपहर करीब दो बजे बिजली कड़की। इससे पहले कि चंद्र शेखर सुरक्षित स्थान पर पहुंचता, उस पर बिजली गिर गई, जिससे वह झुलसकर वहीं गिर गया। घटना देख मौके पर ग्रामीण पहुंचे, अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना गांव मल्हानपुरा में हुई। यहां के निवासी विश्राम सिंह निषाद की सबसे बड़ी बेटी प्रभादेवी (25) बारिश के दौरान घर की छत पर बनी झोपड़ी में लेटी थी। अचानक आकाशीय बिजली मकान की छत पर बनी झोपड़ी पर गिर गई। प्रभादेवी की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के सात बच्चे हैं। इन घटनाओं से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी शशिभूषण ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।