{"_id":"662c0b1bd03dbd2a13023144","slug":"two-pathologies-operated-without-registration-collection-center-closed-orai-news-c-224-1-ka11004-113921-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिना पंजीकरण के संचालित दो पैथोलॉजी, कलेक्शन सेंटर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिना पंजीकरण के संचालित दो पैथोलॉजी, कलेक्शन सेंटर बंद
Sat, 27 Apr 2024 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
उरई। निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर सीएमओ ने दो पैथोलॉजी और दो कलेक्शन सेंटर को बंद करा दिया है।
बता दें कि पिछले दिनों सीएमओ ने अभियान चलाकर कई पैथोलॉजी और कलेक्शन सेंटरों की जांच की थी। जांच के दौरान उरई हाईटेक लैब और यूनिक पैथोलॉजी बिना पंजीकरण के संचालित होते मिली थीं। यहां पर कई अनियमितता भी पाई गईं थीं।
इसके अलावा उरई का अमन कलेक्शन सेंटर व जालौन का पदमा कलेक्शन सेंटर भी बिना पंजीकरण के संचालित मिला था। इन सभी को सीएमओ ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। सीएमओ डॉ.एनडी शर्मा ने बताया कि बिना पंजीकरण के संचालित पैथोलॉजी और कलेक्शन सेंटर को बंद करा दिया गया है। जो भी बिना पंजीकरण के काम करेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजीकरण कराने के बाद ही नियमानुसार काम करें।