{"_id":"6ab4224afcfacdfd50088239","slug":"transformer-burnt-out-due-to-oil-theft-power-outage-lasted-18-hours-orai-news-c-224-1-ori1005-150165-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तेल चोरी से जला ट्रांसफार्मर, 18 घंटे रही बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तेल चोरी से जला ट्रांसफार्मर, 18 घंटे रही बिजली गुल
विज्ञापन
उरई। शहर के शांति नगर में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी होने के कारण करीब तीन हजार आबादी को 18 घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा। बुधवार तड़के करीब तीन बजे सरस्वती विद्या मंदिर की गली के बाहर लगे ट्रांसफार्मर का तेल चोरी हो गया। तेल कम होने के बाद ट्रांसफार्मर जल गया और इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। सुबह से शाम तक बिजली न आने से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। भीषण उमस के बीच लोगों को दिनभर बिना बिजली के रहना पड़ा।
बुधवार तड़के करीब तीन बजे अचानक बिजली गुल होने के बाद लोगों ने पहले इसे सामान्य फाल्ट समझा। काफी देर तक आपूर्ति बहाल न होने पर लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो ट्रांसफार्मर का तेल चोरी होने की जानकारी हुई। तेल चोरी होने के कारण ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद विभाग ने दूसरा ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की कवायद शुरू की।
दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से शांति नगर के लोगों को काफी परेशानी हुई। घरों में लगे इन्वर्टर भी लंबे समय तक बिजली न आने के कारण डिस्चार्ज हो गए। मोबाइल चार्ज करने से लेकर पानी की मोटर चलाने तक के लिए लोग परेशान रहे। आसपास की दुकानों और अन्य छोटे कारोबार पर भी बिजली संकट का असर पड़ा।
विज्ञापन
रात आठ बजे पहुंचा ट्रांसफार्मर, नौ बजे बहाल हुई आपूर्ति
विभाग ने दूसरे ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर उसे बुधवार रात करीब आठ बजे मौके पर मंगवाया। कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर को स्थापित करने के बाद उसकी चार्जिंग की। करीब एक घंटे की प्रक्रिया के बाद रात नौ बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 18 घंटे बाद बिजली आने पर घरों में पानी की व्यवस्था और अन्य जरूरी काम शुरू हो सके।
तेल चोरी की जांच, कोतवाली में दी जाएगी तहरीर
अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ ने बताया कि ट्रांसफार्मर का तेल चोरी होने के कारण वह जल गया था। दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है। तेल चोरी के मामले में कोतवाली में तहरीर दी जा रही है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।