फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Power outage for six hours due to HT line snapping during light rain.

Jalaun News: बूंदाबांदी में एचटी लाइन टूटने से छह घंटे बिजली गुल

Thu, 24 Sep 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Power outage for six hours due to HT line snapping during light rain.
फोटो- 24 आटा-अकोढ़ी तिराहे पर जलभराव। संवाद
आटा। उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह करीब दस बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि तेज हवा के कारण आटा विद्युत उपकेंद्र से निकली एचटी लाइन के दो स्थानों पर तार टूट गए। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और करीब छह घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लाइन में खराबी की सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू किया। लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरों और दुकानों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण पानी और अन्य जरूरी कामों को लेकर भी लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

उधर, सुबह हुई बारिश के बाद कस्बे के कई स्थानों पर जलभराव हो गया। नालियां उफनाने से सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश रुकने के बाद कुछ समय के लिए मौसम सामान्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब पांच बजे एक बार फिर मौसम बदला और तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक बूंदाबांदी हुई। इससे उमस से परेशान लोगों को दोबारा राहत मिली, लेकिन बारिश के चलते कस्बे के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed