{"_id":"6931ed05bbd7efc77004e32a","slug":"two-months-before-her-wedding-the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-orai-news-c-224-1-ori1005-137653-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शादी से दो माह पहले युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शादी से दो माह पहले युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन
जालौन। घर के पास स्थित बाड़े में जाकर युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह जब परिजन वहां पहुंचे तो शव लटका देख उनके होश उड़ गए। दो माह बाद उसकी शादी थी। परिजनों का कहना है कि वह मानसिक रोग से ग्रसित थी।
कोतवाली क्षेत्र के सुढार सालाबाद गांव निवासी श्रीराम कुशवाहा की पुत्री प्रीति कुशवाहा (25) ने बुधवार की रात वाड़े में कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि सभी खाना खाकर सो रहे थे, वह रात में निकल गई और उसने आत्महत्या कर ली। पिता श्रीराम कुशवाहा ने बताया कि प्रीति मानसिक रोग से पीड़ित थी और उसका इलाज भी चल रहा था। उसकी शादी फरवरी में तय कर दी गई थी लेकिन उससे पहले उसने यह कदम उठा लिया। वह तीन बहनों में छोटी थी। उसकी मौत से मां मुन्नी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।