{"_id":"6622d3cf32dbd175b00b98c6","slug":"two-miscreants-injured-by-bullet-in-leg-in-police-encounter-three-arrested-orai-news-c-224-1-ka11004-113654-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, तीन गिरफ्तार
Sat, 20 Apr 2024 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
कोंच/जालौन। पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है जबकि चौथे की तलाश की जा रही है। अपराधी महिलाओं के साथ टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को तीन तमंचे और पांच कारतूस के साथ ही 21 हजार 200 रुपये भी बरामद हुए हैं। मामले का खुलासा सीओ उमेश कुमार पांडेय ने किया।
मामले का खुलासा करते हुए सीओ कोंच ने बताया कि 30 मार्च को कोतवाली क्षेत्र के मालवीय नगर निवासी महिला के साथ धनुताल मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने चेन खींच ली थी। इसके बाद 6 अप्रैल को उरई रोड पर मालंगा नाला के पास भदारी गांव की रहने वाली महिला के साथ दो बाइक सवार बदमाशों ने दस हजार की टप्पेबाजी कर ली थी। दो घटनाओं के होने से कोतवाली में खलबली मच गई थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने सर्विलास, एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीमों को लगाया था।
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा कैलिया रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखे तो पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया लेकिन बाइक सवारों ने बाईपास रोड पर भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की जिसमें दो अभियुक्त कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर निवासी शेरे अली उर्फ शेरू, कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद निवासी शरीफ पैरों में गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने उनके साथी जल्लापुर निवासी मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से पुलिस को 315 बोर के तीन तमंचों व कारतूसों के साथ 21,200 रुपये नकद, बाइक आदि सामान बरामद किया। दोनों घायल बदमाश शेरे अली उर्फ शेरू व शरीफ को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया गया। पूछताछ में पुलिस को बदमाशों ने बताया कि वह जिले व उसके आसपास के जिलों में मंदिर व बाजार आती जाती महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं और उनको झांसा देकर बाइक आदि पर बैठाकर टप्पेबाजी व लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
सीओ उमेश कुमार पांडे का कहना है कि पकड़े गए बदमाश कानपुर देहात के रहने वाले हैं और ज्यादातर सीमावर्ती जिलों में जाकर वारदातों को अंजाम देते हैं। शेरे अली के खिलाफ कानपुर देहात, औरैया और जनपद जालौन में नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। शरीफ के खिलाफ कानपुर देहात और जनपद जालौन में चार तथा मोनू के खिलाफ कानपुर देहात और जनपद जालौन में तीन मामले दर्ज हैं।