फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two miscreants arrested in police encounter

Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 15 Sep 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested in police encounter
कदौरा। वाहनों की जांच के दौरान बाइक से जा रहे दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। बचाव में पुलिस ने गोली चलाई तो दोनों घायल हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और रुपये बरामद किए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बेरी रोड पर एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक से जा रहे दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बाइक सवार हरचंदपुर मार्ग से भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों को गोली लग गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों ने अपने नाम औरैया जिले के मोहल्ला बदनपुर नारायणपुर निवासी राजू कंजड़ व फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के पांडे ताला सुजानपुर निवासी रामेंद्र उर्फ रविंद्र कंजड़ बताया। पुलिस ने इनके पास से 315 बोर तमंचा, दो कारतूस, 32 बोर तमंचा, एक कारतूस, 4700 रुपये और बाइक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में बताया कि झांसी, इटावा, कानपुर देहात, मैनपुरी, कन्नौज, एटा, फतेहपुर आदि जिलों में टप्पेबाजी की घटनाएं करते हैं। लोगों को रिश्तेदार बताकर बाइक पर बैठाने के बाद वारदात कर भाग जाते हैं। सीओ कालपी डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि राजू कंजड़ के खिलाफ सात मामले गैर जिलों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed