फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two minors gang-raped with a student

छात्रा संग दो नाबालिगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 23 Oct 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two minors gang-raped with a student
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुठौंद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दो नाबालिग लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। कुछ घंटों के बाद पुलिस ने दूसरे नाबालिग साथी को भी पकड़ लिया। इंस्पेक्टर अरुण तिवारी का कहना है कि दोनों आरोपी शटरिंग का काम करते हैं और स्वयं को नाबालिग बता रहे हैं, लिहाजा जांच पड़ताल कर तय किया जाएगा कि उन्हें बच्चों या फिर बड़ों की जेल भेजना है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के पिता ने बताया कि गुरुवार की रात नजदीक ही जवारे का कार्यक्रम चल रहा था। सभी लोग वहीं थे, घर पर सिर्फ 13 साल की बेटी ही अकेली थी। इसी बीच नजदीक के गांव निवासी दो युवक उसके घर में जबरन घुसे और बेटी के साथ जबरदस्ती की। बेटी ने शोर मचाया तो पास पड़ोस के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और लोगों को देख एक आरोपी मौके से भाग निकला, जबकि दूसरे को पकड़कर भीड़ ने पुलिस को सुर्पुद कर दिया। शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया है। घटना की सूचना पाकर गुरुवार की रात ही एएसपी डॉ अवधेश सिंह भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों की गांव में है रिश्तेदारी
पकड़े गए दोनों लड़के अपनी उम्र 16 और 17 बता रहे हैं। सभी एक ही बिरादरी के हैं, दोनों लड़के आपस में दोस्त हैं और उनके मामा के घर भी पीड़ित छात्रा के गांव में ही है। दोनों आरोपियों का अक्सर गांव आना जाना लगा रहता था। आरोपियों की छात्रा से पहचान और यहां तक कि रिश्तेदारी भी बताई जा रही है। एक आरोपी ने तो छात्रा से जान पहचान की बात स्वीकारी भी है। पुलिस का कहना है कि यदि आवश्यकता पढ़ी तो सीडीआर भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे सफल होगा मिशन शक्ति अभियान
उरई में शिक्षक की बेटी के साथ हुई घटना के कुछ दिन बाद ही अब कुठौंद में छात्रा संग हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले ने जिले में चल रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम को अपने घेरे में ले लिया है। इन दो घटनाओं से पहले भी 4 अक्तूबर को जालौन कोतवाली में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला हुआ था और फिर 1 अक्तूबर को आटा व 14 अक्तूबर उरई कोतवाली क्षेत्र में लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले हुए थे। समाज सेवियों का कहना है कि सिर्फ मंच के कार्यक्रमों से काम नहीं चलेगा, पुलिस को सड़क पर उतरकर सख्ती करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed