{"_id":"5831df304f1c1bb604b39a3b","slug":"two-lives-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानाें पर हुए सड़क हादसाें में महिला समेत दो लोगाें की मौत हो गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद दोनाें जगहाें से ट्रक चालक मय ट्रक के भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पहला हादसा एट थाना के टीकाराम महाविद्यालय के पास हुआ जहां रिश्तेदारी में पति पूरनचंद के साथ आई राधा दीक्षित (52)
निवासी पक्का तालाब औरैया सड़क किनारे खड़ी होकर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी उरई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर महिला को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख पति बदहवास हो गया और वह लोगाें की मदद से पत्नी को जिला अस्पताल लाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आटा प्रतिनिधि के मुताबिक थाना व कसबा आटा निवासी शिवनारायण (35)पुत्र हरीराम रविवार को अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। शाम करीब चार बजे वह खाना खाने के लिए अपने घर पर आ रहा था। रास्ते में जब वह आटा हाइवे स्थित पेट्रोल पंप के
विज्ञापन
पास आया। तभी उरई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाकर उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना जैसे ही
परिजनाें को मिली तो घर में कोहराम मच गया। एकलौते बेटे की हादसे में मौत से परिजनाें का हाल बेहाल है। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।