फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two killed, including elderly vulnerable to cold coming

ठंड की चपेट में आने से वृद्ध सहित दो की मौत

Fri, 30 Dec 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 30 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two killed, including elderly vulnerable to cold coming
death shimla
जिले में ठंड लगने से वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी महादेव कुशवाहा (60) अत्यंत निर्धन था। गुरुवार की रात वह खाना खाकर घर में सो गया। देर रात ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। सुबह भाई छोटेलाल ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खुलवाया। जब अंदर देखा वह मृत पड़ा था। तभी ग्रामीणों की सूचना पर उपजिलाधिकारी शीतला
विज्ञापन


प्रसाद यादव व तहसीलदार सतीश कुमार वर्मा ने कानूनगो बाबूराम राठौर व लेखपाल सुधा अग्रवाल को मौके पर भेजा। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही। कहा कि यदि ठंड लगने से उसकी मौत की पुष्टि हुई तो उनके परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। महेवा प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम निपनिया में अन्ना पशुओं से खेतों की रखवाली के लिए
विज्ञापन


गांव निवासी रामसिया पुत्र जग्गन्नाथ रात में मौजूद था। इस दौरान ठंड से उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव खेत में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed