फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two including husband sentenced to 10 years for burning woman

Jalaun News: महिला को जलाने में पति समेत दो को दस साल की सजा

Tue, 05 Dec 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 05 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two including husband sentenced to 10 years for burning woman
उरई। महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर जलाने एससी/एसटी कोर्ट के विशेष न्यायाधीश शिवकुमार ने पति समेत दो को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई। इन पर अलग-अलग धाराओं में 63-63 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर एक-एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

शासकीय अधिवक्ता रणकेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि झांसी जिले के ग्राम सेसा निवासी मुन्नीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री उमादेवी ने मर्जी से गांव के ही आरिफ खान से कोर्ट मैरिज कर की थी। शादी के कुछ दिन बाद उसने पुत्री को छोड़ दिया था। चार जुलाई 2021 को उसकी बेटी राजस्थान से बड़ी बहन कंचन के पास से उसके घर आ रही थी। रास्ते में आरिफ से पुत्री की मुलाकात हुई। आरिफ ने 6 जुलाई 2021 को उसकी बेटी के साथ मारपीट कर नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर जान से मारने की नियत से जलाकर अजनारी गांव के पास फेंककर भाग गए। स्थानीय लोगो ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन


महिला ने बताया था कि आरिफ ने कानपुर में निकाह किया था। फिर कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद गुजरात ले गया। उसने चार माह तक रखा। फिर मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद उमा व आरिफ ने अलग-अलग शादी कर ली थी। उमा की दूसरी शादी से नाराज होकर आरिफ और उसके साथी फिरोज ने नशीला पदार्थ खिलाकर मारपीट कर जलाकर फेंक दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया था। पुलिस ने न्यायालय में 6 सितंबर 2021 को चार्जशीट दाखिल की। दो साल चले ट्रायल के बाद सोमवार को सुनवाई पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की जिरह, गवाहों के बयान सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश शिवकुमार ने आरिफ व फिरोज को महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर जलाने के मामले में दोषी पाते हुए दस-दस साल की सजा सुनाई। साथ ही 63-63 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर एक एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। अर्थदंड से आधी धनराशि पीड़िता को देने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed