फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two hospitals were closed in Kalpi due to deficiencies, found open the next day

Jalaun News: कालपी में कमियों पर बंद किए गए दो अस्पताल, दूसरे दिन खुले मिले

Wed, 03 Sep 2025 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two hospitals were closed in Kalpi due to deficiencies, found open the next day
फोटो-25-कार्रवाई के बाद भी संचालित होता है छंगे आश्रम के पास स्थित प्राइवेट अस्पताल। संवाद
कालपी। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को जिन दो अस्पतालों में छापामार कर बंद करने के निर्देश दिए थे, वह मंगलवार को दोबारा खुल गए। अब अधिकारी कह रहे है कि अस्पताल दोबारा खुले तो उन्हें सील किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम मनोज कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश वर्दिया ने टीम के साथ नगर के दो अस्पतालों में छापेमारी की थी। उन्होंने कहा था कि इन अस्पतालों में उन्हें ऐसा कुछ भी नहीं मिला था जिससे इनका संचालन हो सके। इस पर एसडीएम ने अस्पताल संचालकों को उन्हें बंद करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को दोनों अस्पताल रोजाना की तरह खुले रहे।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार सिंह के मुताबिक शीघ्र ही अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इसकी रणनीति तैयार की जा रही है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ दिनेश वर्दिया का कहना है कि दोनों अस्पतालों को बंद करने के लिए पत्र भेज दिए गए थे। पत्राचार के माध्यम से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया। अगर दोबारा से अस्पताल संचालित है तो इनको सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed