फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two dead bodies found in railway track and sewer

रेल ट्रैक और नाले में पड़े मिले दो शव

Wed, 03 Feb 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two dead bodies found in railway track and sewer
उरई/एट। अलग-अलग जगह पर दो शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। एक शव की पहचान हो गई जबकि रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले मिले शव की शिनाख्त था। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के इकलासपुरा रोड स्थित सपा कार्यालय के पास मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने गुजरते वक्त वहां स्थित नाले में एक युवक के शव को पड़ा देखा तो वहां हड़कंप मच गया। शहर कोतवाल सुधाकर मिश्रा भी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने उसे निकाला और उसकी छानबीन की तो उसकी पहचान जयंती सैनी (35) पुत्र देवी प्रसाद निवासी मोहल्ला नया पटेल नगर के रूप में हुई।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि युवक फ्लावर डेकोरेशन का काम करता था। पुलिस ने मौके पर घरवालों को भी बुलाया जो जयंत को मृत देखकर रोने-पीटने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कोतवाल ने बताया कि मोहल्ले के लोगों के मुताबिक युवक आए दिन नाले के पास शराब पिया करता था। परिजनों ने भी बताया शायद अधिक शराब पीने के कारण युवक नाले में गिर गया हो, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना एट थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारी के पास मंगलवार की सुबह झांसी कानपुर रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूरी पर लाइन चेक करते हुए चाबी मैन उपेंद्र सिंह गुजर रहा था तो उसे रेलवे ट्रैक के किनारे क्षत-विक्षत शव दिखाई दिया तो वहां आसपास हड़कंप मच गया। चाभी मैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त की कोशिश की पर सफल न हो सकी। थाना प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर का कहना है युवक एक पैर से विकलांग था और उसके शव के पास छड़ी भी मिली है । हो सकता है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई हो। चौकीदारों की मदद से कि युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed