फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two corona positives found in pool testing

पूल टेस्टिंग में मिले दो कोरोना पाजिटिव

Fri, 17 Jul 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two corona positives found in pool testing
उरई। जनपद में चल रही पूल टेस्टिंग में गुरुवार को दो और व्यक्ति कोरोना पजिटिव पाए गए। इनमें से एक उरई और दूसरा कोंच का है। इस तरह जनपद में अब कुल संक्रमितों की संख्या 213 हो गई है। इसमें 189 ठीक हो चुके हैं और 16 संक्रमित हैं। जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डीएम डॉ मन्नान अख्तर का कहना है कि संक्रमितों के संपर्क लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं और उनके घरों व मोहल्लों में सैनिटाइज भी कराया जा रहा है। गुरुवार को देर शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक पूल टेस्टिंग के अंतर्गत उरई शांति नगर से 52 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके संपर्क के लोगों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। इसी तरह कोंच तहसील के मोहल्ला रामकुंड से भी 69 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों के आस पड़ोस में हड़कंप की स्थिति है। सीएमओ ने बताया कि संक्रमितों को लाने के लिए एंबुलेंस भेजी जा रही है और पालिका की टीमें भी सैनिटाइजेशन करने के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed