फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two boys beaten on charges of theft, accused arrested

Jalaun News: चाेरी के आरोप में दो बालकों को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2024 09:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 02 Jul 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Two boys beaten on charges of theft, accused arrested
उरई। निर्माणाधीन मकान में सामान चोरी का आरोप लगाते हुए एक युवक ने दो बालकों की सरेराह पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान दोनों रोते बिलखते मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान से सोमवार को लोहे का सामान दो बालकों ने उठा लिया और वह जाने लगे। तभी वहां मौजूद व्यक्ति ने दोनों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। वहां आसपास खड़े तमाशबीन लोग पूरा नजारा देखते रहे, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। रोते बिलखते कान पकड़ने व गलती मनाने के बाद किसी तरह आरोपी युवक ने दोनों को छोड़ा।
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होतेे ही हरकत में आई पुलिस ने बालकों को पीटने वाले आरोपी बघौरा निवासी मिथुन को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि बच्चों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कार्रवाई की जा रही है। मारपीट के बाद बच्चों ने स्वीकार किया था कि वह कबाड़ बिनने का काम करते हैं वह मकान में गए थे, जहां करीब दो से तीन किलो लोहे का सामान उन्होंने उठाकर अपनी बोरी में डाल लिया था। जिस पर उनकी पिटाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed