{"_id":"6afca98f5b1318bd480c12e4","slug":"no-trace-of-missing-youth-sdrf-calls-off-operation-orai-news-c-224-1-ori1005-152628-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: लापता युवक का सुराग नहीं, एसडीआरएफ ने बंद किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: लापता युवक का सुराग नहीं, एसडीआरएफ ने बंद किया अभियान
विज्ञापन
कालपी। पुराने यमुना पुल से शनिवार सुबह लापता हुए नगर निवासी अख्तर खान का मंगलवार तक सुराग नहीं लग सका। तीन दिन तक नदी में तलाश करने के बाद एसडीआरएफ ने खोज अभियान बंद कर दिया है। पुलिस अब युवक के लापता होने के पीछे अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
शनिवार सुबह अख्तर खान की बुलेट बाइक पुराने यमुना पुल पर कोठी नंबर तीन के पास खड़ी मिली थी। वहां उनकी एक चप्पल और चाबी भी पड़ी थी। इससे परिजनों ने युवक के यमुना में कूदने की आशंका जताई थी। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से तलाश शुरू कराई। करीब 30 किलोमीटर तक नदी में खोजबीन के बावजूद उसका पता नहीं चला। मंगलवार को अभियान बंद रहा।
कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नदी में काफी दूर तक तलाश की जा चुकी है। अब युवक के नदी में कूदने की आशंका पर भी संशय है। नदी किनारे के गांवों के लोगों और मछली पकड़ने वालों से नजर रखने की अपील की गई है। परिजन भी अपने स्तर से तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
कॉल डिटेल खंगालने पर भी नहीं मिला सुराग
पुलिस ने युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल और डेटा की जांच की। इस दौरान एक नंबर सामने आया, जिससे युवक की बातचीत होती थी, लेकिन उससे भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। सीओ सदानंद सिंह ने बताया कि युवक की खोज के लिए पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। परिवार के साथ पुलिस की पूरी सहानुभूति है और मामले में सुराग जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।