फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two accused of cow slaughter arrested after encounter, shot in the leg

Jalaun News: गोकशी के दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर पर लगी गोली

Thu, 15 Jan 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two accused of cow slaughter arrested after encounter, shot in the leg
कोंच। कुदरा बुजुर्ग में हुई गोकशी के दो आरोपियों को मंगलवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो असलहे, भारी मात्रा में कारतूस, नकदी, बाइक, चाकू व चापड़ बरामद हुआ है। पुलिस ने दावा है कि आरोपियों ने स्वीकारा है कि वह प्रतिबंधित मांस को मध्य प्रदेश में बेच देते थे। घायल आरोपियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कोंच कोतवाली क्षेत्र के कुदरा बुजुर्ग गांव में 10 जनवरी की रात को एक गोवंश का शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि आरोपियों ने गोकशी की घटना को अंजाम दिया है। वह गोवंश का मांस निकालकर ले गए हैं। घटना से लोगों में रोष व्याप्त हो गया था। इस पर एसपी ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया था।
विज्ञापन

मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम खोवा-रवा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान मोहल्ला आराजी लेन निवासी कल्ला उर्फ जावेद व असगर उर्फ अग्गस के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के पास से दो असलहे, भारी मात्रा में कारतूस, नकदी, बाइक, चाकू व चापड़ बरामद किए हैं। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच की। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी शातिर किस्म के हैं। कल्ला पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 11 मामले दर्ज हैं, जबकि असगर पर सात मामले पहले से ही दर्ज हैं। बताया कि दोनों गोकशी की घटना करने की नीयत से क्षेत्र में घूम रहे थे। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गाय कहां से आई थी, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसपी ने 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।



कल्ला ने 2023 में भी पुलिस पार्टी पर किया था हमला, जमानत पर चल रहा था बाहर
गोकशी के आरोप में मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ कल्ला का यह कोई पहला मामला नहीं है। वर्ष 2023 में कल्ला ने पुलिस टीम पर हमला किया था। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वह जेल में था। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर चल रहा था। वह कोंच का हिस्ट्रीशीटर भी है। इसके साथ ही असगर भी सजायाफ्ता है, वह पैरोल पर बाहर है।



मध्य प्रदेश में बेचा था मांस, पहले भी गोकशी की थी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह गोकशी की घटना करने के बाद मांस को मध्य प्रदेश में बेच देते थे। इसके बाद उन्हें जो भी रुपये मिलते थे। वह उसे अपने खर्च में प्रयोग करते थे। मंगलवार की रात को भी वह घटना की फिराक में थे, जहां पुलिस ने उन्हें गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed