फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck loaded with onions lost control in fog and fell into ditch

Jalaun News: कोहरे में अनियंत्रित होकर खाई में गिरा प्याज लदा ट्रक

Mon, 29 Dec 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with onions lost control in fog and fell into ditch
आटा। घने कोहरे की धुंध के बीच झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह प्याज की बोरियां लादकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हालांकि चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन


झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित आटा-उकासा टोल के पास रविवार सुबह कोहरे की चादर छाई हुई थी। इसी दौरान नासिक (महाराष्ट्र) से अयोध्या के खलियाबाद प्याज से बोरियां लादकर जा रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक चालक शिवपुरी निवासी गोलू कुशवाहा (32) और खलासी नरेश (28) ने बताया कि कोहरे के कारण आगे कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने बताया कि जैसे ही ट्रक टोल के पास पहुंचा तो आगे चल रहे एक अन्य ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन

अचानक ब्रेक लगने से बचने के प्रयास में उन्होंने अपने ट्रक को मोड़ा जिससे संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। हादसे के समय चालक और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। ट्रक पलटने से उसमें लदी प्याज की बोरियां खंदक में बिखर गईं। घटना की सूचना मिलते ही हाईवे टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटे ट्रक को बाहर निकलवाया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, चालक और खलासी पूरी तरह सुरक्षित हैं। कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed