फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Farmer dies due to crop loss and debt-related stress.

Jalaun News: फसल बर्बादी और कर्ज के तनाव में किसान की मौत

Tue, 15 Sep 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to crop loss and debt-related stress.
कदौरा। फसल खराब होने और कर्ज के बोझ से परेशान किसान की सोमवार को मौत हो गई। खेत से लौटने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन का कहना है कि कर्ज और फसल खराब होने से सदमे में उनकी जान गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के इटौरा बाबनी गांव निवासी किसान जितेंद्र कुमार सोमवार सुबह खेतों की स्थिति देखने गए थे। परिजनों के अनुसार इस बार फसल की उपज ठीक नहीं थी। करीब 20 बीघा जमीन होने के बावजूद खेती से अपेक्षित आमदनी नहीं हो पा रही थी। वहीं, करीब पांच वर्ष पहले उन्होंने त्रिवेणी बैंक से एक लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहे थे। कर्ज और फसल खराब होने के कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक खेत से घर लौटने के बाद अचानक जितेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन सीएचसी कदौरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से मेमो के जरिए पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि सीएचसी से मिले मेमो के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed