{"_id":"643efa153105f618df040dc5","slug":"truck-dumper-collided-on-the-highway-fire-broke-out-five-vehicles-burnt-orai-news-c-12-1-186977-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: हाईवे पर ट्रक-डंपर टकराए, लगी आग, पांच वाहन जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: हाईवे पर ट्रक-डंपर टकराए, लगी आग, पांच वाहन जले
Wed, 19 Apr 2023 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
हादसे में एक चालक भी झुलसा, लाखों का नुकसान, एक घंटे तक लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक और डंपर की मंगलवार को आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। वाहनों की आग हाईवे पर खड़े दो ट्रकों, एक बाइक, एक दुकान, खेतों तक पहुंच गई। पांचों वाहन और दुकान धू-धूकर जलने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। तब तक बाइक समेत चार वाहन जलकर राख हो गए। घटना के बाद हाईवे पर एक तरफ जाम लग गया। पुलिस ने एक घंटे बाद जाम खुलवाया। हादसे में एक चालक भी गंभीर रूप से झुलस गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी निवासी अख्तर (40) डंपर चलाता है। मंगलवार को वह मटर भरकर जालौन से झांसी जा रहा था। दोपहर एक बजे गोविंदम ढाबा के पास से वह हाईवे पर चढ़ा तो झांसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। इन दोनों वाहनों में लगी आग की चपेट में वहां खड़े दो ट्रक भी आ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने पास स्थित एक पंचर की दुकान, एक बाइक समेत खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों को देख लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी। एक घंटे देरी से पहुंची दमकल टीम की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया पर तब तक चार वाहन, एक दुकान, एक बाइक और खेतों में खड़े गेहूं के डंठल रख हो गए। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे अख्तर को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए झांसी के लिए रेफर किया गया है। हादसे के बाद हाईवे पर एक घंटे जाम लगा रहा। आग से करीब 80 लाख का नुकसान हुआ है।
पंचर की दुकान जली
पंचर की दुकान में आग लगने से दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक शहर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर निवासी शान मोहम्मद ने बताया कि आग से उनकी दुकान में रखी मशीन, बैटरी, सोलर प्लेट सहित लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
लघुशंका के लिए रुका युवक, जल गई बाइक
बाइक से गुजरात जा रहे कानपुर निवासी राममूरत सिंह लघुशंका के लिए हाईवे किनारे रूके, उसी समय हादसा हो गया। आग लगने से उसमें रखी कपड़ों की गठरी सहित पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। राममूरत ने बताया कि उसका लगभग 80 हजार का नुकसान हुआ है।
सड़क सुरक्षा की बैठक में उठा था ब्लैक स्पॉट का मुद्दा
लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने डीएम के सामने ब्लैक स्पॉट को बंद करने के लिए कहा था। लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों ने इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। लोगों का कहना है कि अगर इस स्पॉट को बंद नहीं किया गया तो एक दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है।