{"_id":"594424924f1c1bcf478b4876","slug":"truck-driver-collapses-in-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से खंदक में गिरा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से खंदक में गिरा चालक
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के सहाव मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो भागने के चक्कर में ट्रक चालक ने सामने जा रहे ट्रैक्टर से भी टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक खंदक में गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम सात बजे औरैया से जालौन की ओर से आ रहे ट्रक ने सहाव मोड़ पर आगे जा रही रोडवेज बस में टक्कर मार दी। भागने के प्रयास में ट्रक चालक ने ट्रैक्टर में भी टक्कर मार दी। इससे लोहिया पुल स्थित खंदक में ट्रैक्टर चालक हरिओम (35) निवासी औरेखी गिर पड़ा। भाग रहे ट्रक चालक ज्ञानचंद्र निवासी दादनपुरा थाना सिरसा कलार को पकड़ लिया और जमकर पीटा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर घायल हरिओम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी तो वह भी बदहवास हालत में मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कोतवाली में खड़ा कराकर चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन