{"_id":"676c6972c3602570ed0fbc78","slug":"truck-collides-with-railway-boom-road-and-rail-traffic-disrupted-case-registered-orai-news-c-224-1-ori1005-123772-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रेलवे बूम में ट्रक ने मारी टक्कर, सड़क और रेल यातायात बाधित, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रेलवे बूम में ट्रक ने मारी टक्कर, सड़क और रेल यातायात बाधित, मामला दर्ज
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड के रिनियां रेलवे क्रॉसिंग नंबर 179 पर मंगलवार रात 8.10 बजे झांसी की ओर से ईंट लादकर आ रहे ट्रक ने बूम में टक्कर मार दी। इससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक में फंस गया। ट्रैक पर ट्रक के फंसने से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हो गया।
अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस नंबर 19167 को पास करने के लिए रिनियां रेलवे क्रॉसिंग पर तैनात गेट मैन ने जैसे ही गेट बंद करना चाहा, तभी झांसी की ओर से ईंट लादकर आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक ट्रैक में ही फंस गया। इसके चलते साबरमती एक्सप्रेस को सिग्नल न मिलने पर रोक दिया। गेट मैन ने इसकी सूचना उरई स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस केसी सोनी को दी। उन्होंने आरपीएफ, इंजीनियरिंग व सिग्नल विभाग को अवगत कराया। करीब 8.25 बजे रेलवे की टीम मौके पर पहुंची।
उन्होंने साबरमती एक्सप्रेस, कोंच से सरसोकी जाने वाली शटल ट्रेन 01868 व मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशी नगर एक्सप्रेस नंबर 22538 को सतर्कता आदेश देकर निकाला। इसके बाद जेसीबी की मदद से कानपुर से झांसी जाने वाली अप ट्रैक से ट्रक को हटाया। इसके बाद अप ट्रैक से दो मालगाड़ी और लखनऊ से झांसी जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस नंबर 11110 को सतर्कता आदेश देकर 10 किलोमीटर की स्पीड से निकाला गया। इसके बाद रेलवे क्रॉसिंग में चेन डालकर क्षतिग्रस्त बूम को ठीक किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद रात करीब 9.45 बजे बूम ठीक हो सका। इसके बाद झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक बहाल हो सका। ट्रैक पर ट्रक फंसने के कारण सड़क यातायात भी दो घंटे से ज्यादा प्रभावित रहा। झांसी कानपुर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। स्थानीय लोग कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर अपने गंतव्य को पहुंचे। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक और चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
किसानों को हुई परेशानी
केस-1
रिनियां निवासी सुधांशु ने बताया कि सड़क मार्ग में ट्रक फंसा था। वह किसानी करके घर जा रहे थे, गेट के पास पहुंचे तो जाम लगा था। इस पर वह 10 किलोमीटर का चक्कर लगाकर पहुंचे थे। इसके चलते उनके ट्रैक्टर में डीजल कम होने के कारण खत्म हो गया। उन्हें डीजल लाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
रोडवेज भी दूसरे मार्ग से निकाली गई
केस-2-
रेलवे ट्रैक पर ट्रक फंसने के कारण रोडवेज बस भी फंस गई। बरसार निवासी दिनेश राजपूत का कहना है कि वह झांसी से लौट रहे थे। रोडवेज बस चालक ने जाम लगा देखकर बस को राठ रोड की ओर घुमा दिया। इसके चलते बस ने आठ किलोमीटर का चक्कर लगाया। इससे देर के कारण परेशानी हुई।
कानपुर झांसी मेमू समेत कई ट्रेनें देरी से आएंगी
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग के लालपुर व पामा स्टेशन के बीच निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर गार्डर लगाने के काम के चलते गुरुवार को कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर को कानपुर झांसी मेमू को 9.05 बजे के स्थान पर तीन घंटे बाद 12.05 बजे रवाना किया जाएगा। बरौनी ग्वालियर मेल झांसी कानपुर के बीच आधा घंटा देरी से चलेगी। इसके अलावा राप्तीसागर एक्सप्रेस नंबर 12511 को 15 मिनट देरी से चलाया जाएगा। पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस नंबर 15066 को एक घंटे देरी व ट्रेन नंबर 12107 को भी इस रेलखंड में एक घंटे देरी से संचालित किया जाएगा।
तीन पैसेंजर ट्रेनें रद, यात्री परेशान
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड पर ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। बुधवार को तीन सवारी गाड़ी रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। बता दें कि रेल प्रशासन ने कोहरे के चलते झांसी कानपुर रेलखंड की एक सवारी गाड़ी को रद्द किया है और दो सवारी गाड़ी के फेरों में कटौती की है।
इससे बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 11124 छपरा मेल, कानपुर से मदुरई जाने वाली ट्रेन नंबर 09127 स्पेशल ट्रेन और ग्वालियर से बरौनी ट्रेन नंबर 04137 क्लोन छपरा मेल को नहीं चलाया गया। इन सवारी गाड़ियों से यात्रा करने वाले यात्रियों को झांसी, ग्वालियर, मदुरई, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, बरौनी जाने के लिए परेशानी हुई। यात्रियों का कहना है कि आए दिन रेलवे अपनी मनमर्जी से सवारी गाड़ियों को नहीं चलता इसकी वजह से परेशानी हो जाती है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा व संरक्षा को लेकर रेलवे काम करता है। कोहरे की स्थिति सही हो जाएगी ट्रेन यथावत चलेगी।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला