फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck collided in car, Child-child survivor

ट्रक ने कार में टक्कर मारी, बाल-बाल बचा परिवार

Fri, 19 May 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 19 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Truck collided in car, Child-child survivor
सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

कदौरा स्थित चतेला तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार में सामने से टक्कर मार दी। इससे कार डिवाइडर से जा टकराई। कार में महिलाएं और बच्चे सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। चालक समेत दो लोगों को चोटें आईं हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह 10 बजे कदौरा स्थित मवई ब्राह्मण से अपने गांव बिचौली हमीरपुर जा रहे विपिन पांडेय की कार को चतेला तिराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक विष्णु स्टेयरिंग से संतुलन खो बैठा। कार डिवाइडर से जा टकराई। कार में सवार महिलाओं और बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के राहगीर जब तक कुछ समझ पाते, चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला। विष्णु और विपिन को मामूली चोटें आईं थीं। नजदीक के सीएचसी भेज दिया गया। हादसे के कारण कार में सवार संध्या, संगीता, बच्चे अनुराग व मनु काफी देर तक सहमे रहे। पुलिस ने कार को डिवाइडर से हटाकर महिलाओं और बच्चों को उनकी गाड़ी से उनके गांव भेज दिया। पुलिस का कहना है कि राहगीरों की मदद से ट्रक का नंबर मिल गया है। चालक व ट्रक दोनों को पकड़ लिया जाएगा। घायलों को भी मामूली चोटें आईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed