फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Trala collides with car, father-son killed, daughter injured

ट्राला ने कार में मारी टक्कर, अनियंत्रित होकर पलटी, पिता पुत्र की मौत, पुत्री घायल

Thu, 21 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Trala collides with car, father-son killed, daughter injured
एट (जालौन)। झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्राला ने कार को ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। हादसे में कार अनियंत्रित होकर हाईवे के दूसरी ओर डिवाइडर से टकराकर पलट गई और कार पर सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्री घायल हो गई। टक्कर मारने वाला ट्राला चालक मौके से भाग गया जबकि ट्राला छोड़ गया।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी अवध बिहारी शुक्ला (55) गुरुवार की दोपहर कार से बेटे अमन शुक्ला (24) व बेटी सोनल (21) के साथ झांसी से लखनऊ जा रहे थे। उनकी कार जब झांसी-कानपुर हाईवे स्थित पिरौना ओवरब्रिज के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे ट्राला चालक ने कार को ओरवटेक करते समय टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में फंसकर पिता, पुत्र व पुत्री घायल हो गए। हादसा देख हाईवे पर अफरातफरी मच गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अवध बिहरी व अमन की मौत हो गई। घायल सोनल का झांसी मेडिकल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि अवध बिहारी झांसी में नौकरी कर रहे बड़े बेटे से मिलकर लखनऊ लौट रहे थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ट्राला छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर थोड़ी देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त वाहनों का हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed