फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Training given to Haj pilgrims, 45 people vaccinated

Jalaun News: हज यात्रियों को दिया प्रशिक्षण, 45 लोगों को लगाया टीका

Fri, 13 Feb 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Training given to Haj pilgrims, 45 people vaccinated
फोटो-12-हज यात्रियों को प्रशिक्षण देते ट्रेनर मौलाना शमशुल कमर। संवाद - फोटो : credit
उरई। हज यात्रा पर जाने वाले जिले के हज यात्रियों के लिए बृहस्पतिवार को शहर के करसान रोड स्थित दारुल उलूम बरकाते मोहम्मदिया मदरसे में प्रशिक्षण और टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 45 हज यात्रियों को टीका लगाया गया। यात्रा पर जाने वालों को हज यात्रा से जुड़ीं विभिन्न बारीकियों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

मदरसे में हज पर जाने वाले हाजियों का टीकाकरण और प्रशिक्षण कैंप सदर इमाम हाफिज जमील कादरी की सदारत में सुबह 9 बजे शुरू हुआ। 25 पुरुष व 20 महिलाएं प्रशिक्षण में शामिल हुईं। कार्यक्रम का आगाज मिर्जा साबिर बेग की नात पाक से हुआ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी यात्रियों को टीके लगाए।
विज्ञापन

जिला हज ट्रेनर मौलाना शमशुल कमर, हाजी मुबीन व हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा नियुक्त हज इंस्पेक्टर मुहम्मद इमरान ने यात्रियों को हज यात्रा की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां और हज नियमों की जानकारी दी। इस दौरान वालंटियर हाजी अहमद हुसैन, हाजी शमशुल हसन, हाजी लतीफ, हाजी सगीर उद्दीन, अन्नू खान, शफीकुर्रहमान कशफी, नजम सेठ, पप्पू पठान, साजिद खान के अलावा स्वास्थ्य विभाग से रविंद्र वर्मा व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मोहम्मद अनवार ने भी सहयोग किया। मदरसा के अध्यक्ष शहर इमाम हाफिज मंजूर ने आभार जताया। इस मौके पर शहर काजी शकील बेग रहमानी, कारी इरफान, हाफिज शफीक, युसूफ राइन आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed