{"_id":"65fc8c9a9a58e17be107e328","slug":"train-stopped-due-to-signal-failure-jam-at-crossing-orai-news-c-224-1-ka11004-112503-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सिग्नल फेल होने से रुकी ट्रेन, क्रॉसिंग पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सिग्नल फेल होने से रुकी ट्रेन, क्रॉसिंग पर लगा जाम
Fri, 22 Mar 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
उरई। सिग्नल फेल होने के कारण मुंबई से सीतापुर जाने वाली ट्रेन करीब 25 मिनट खड़ी रही। इसके चलते एक मेमू भी प्रभावित हुई। साथ ही ट्रेन खड़ी होने से अजनारी रोड रेलवे क्रॉसिंग बंद रही। इसके चलते अजनारी रोड पर आधा घंटे जाम भी लगा रहा। इससे राहगीरों को दिक्कत हुई।
मुंबई से सीतापुर जाने वाली सीतापुर एक्सप्रेस नंबर 12107 गुरुवार की सुबह साढ़े 11 बजे अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग के पास से गुजर रही थी, ट्रेन को पास करने के लिए उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल ने सिग्नल दिया पर सिग्नल फेल हो गए। सिग्नल न मिलने से ट्रेन अजनारी रोड रेलवे क्रासिंग नंबर 181 पर 11.36 बजे खड़ी हो गई।
ट्रेन खड़ी होने से रेलवे कर्मचारियों में खलबली मच गई। डिप्टी एसएस ने इसकी सूचना सिग्नल विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पंकज वर्मा को दी। टेक्नीशियनों की टीम के साथ वह तुरंत मौके पर पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे भी प्वाइंटमैन के साथ पहुंचे। जांच के बाद पता चला कि सिग्नल में तकनीकी दिक्कत है।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने सिग्नल में आई खराबी को दूर किया और सिग्नल प्वाइंट पर पट्टी बांधी। इसके बाद ट्रेन 11.55 बजे रवाना हुई और 12 बजे उरई स्टेशन पहुंची। रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन खड़ी होने के कारण आधे घंटे तक जाम लगा रहा। अजनारी, कोटरा रोड जाने वाले राहगीरों और उरई के ओर आने वाले ग्रामीणों को खासी दिक्कत हुई। कुछ स्कूली बसें भी जाम में फंसीं रही। नया पटेलनगर निवासी मुशीर का कहना है कि वह सीतापुर एक्सप्रेस से कानपुर जा रहे थे, उनका एसी क्लास में रिजर्वेशन था, ट्रेन करीब एक घंटे देरी से आई। इससे दिक्कत हुई।
उधर, झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू को भुआ स्टेशन पर आधा घंटे अतिरिक्त रोका गया। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि सिग्नल में दिक्कत थी, दूर होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया।
महाकाल एक्सप्रेस की चपेट में आकर दो मवेशी मरे
उरई। गर्मी का मौसम आते ही अन्ना मवेशी रेलवे ट्रैक पर आकर ट्रेन संचालन में बाधा बनने लगे है। बुधवार की रात दस बजे इंदौर से बनारस जा रही काशी महाकाल एक्सप्रेस नंबर 20414 अजनारी रोड रेलवे क्रॉसिंग 181 से गुजर रही थी, तभी अन्ना मवेशियों का झुंड अचानक ट्रैक पर आ गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर जब तक ट्रेन धीमी की, तब तक दो मवेशियों इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके चलते ट्रेन 15 मिनट खड़ी रही। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम झांसी व उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस डीके व्यास को दी। चालक ने सहचालक की मदद से इंजन में फंसे मवेशियों को निकाला, इसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया। (संवाद)