फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Train services remain unaffected even during the festival season, running eight hours late.

Jalaun News: त्योहार पर भी नहीं सुधरी ट्रेनों की चाल, आठ घंटे देर से चल रहीं ट्रेनें

Mon, 20 Oct 2025 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Train services remain unaffected even during the festival season, running eight hours late.
उरई। दिवाली व छठ पूजा पर झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी ने त्योहारों पर घर जा रहे यात्रियों को परेशानी में डाल रखा है। वह निर्धारित समय से आठ घंटा अधिक देरी से चल रही है।
विज्ञापन

रविवार को मुंबई से लखनऊ जाने वाली एसी स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से आठ घंटा अधिक देरी से आई। यह ट्रेन सुबह के 8:13 बजे के स्थान पर शाम 4:05 बजे आठ घंटा तक देरी से आई।
विज्ञापन

मुंबई से कटिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन (09189) भी निर्धारित समय से 4 घंटा 10 मिनट देरी से आई। मुंबई से सीतापुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12107 चार घंटा 21 मिनट देर, जोगबनी से आगरा कैंट जाने वाली ट्रेन नंबर (04196) छह घंटा 35 मिनट देरी से आई। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली त्योहार स्पेशल नंबर 01080 तीन घंटा 10 मिनट देरी से आई। गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली ट्रेन नंबर 07076 डेक्कन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 8 घंटा 48 मिनट देरी से चल रही है। इसके अलावा लखनऊ से मुंबई जाने वाली एसी स्पेशल ट्रेन नंबर 22122 भी साढ़े छह घंटे देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू नंबर 64607 डेढ़ घंटा देरी से आई। ट्रेनों की देरी से आने से यात्रियों को चिंता सता रही है कि ट्रेन का सफर कि दीपावली का त्योहार ट्रेन में ही न मनाना पड़े। उनका कहना है रेल प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने घरों तक पहुंचे सके।
झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेनों के संचालन का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed