{"_id":"60dcb5ab8ebc3e932312f20f","slug":"train-sdm-demand-kanpur-lucknow-cricket-kanpur-auraiya-orai-news-knp637484856","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोर पकड़ रही है कोंच एट शटल के संचालन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोर पकड़ रही है कोंच एट शटल के संचालन की मांग
विज्ञापन
कोंच। कोविड के चलते लगभग सवा साल से बंद पड़ी कोंच एट शटल के पुन: संचालन की मांग जोर पकड़ने लगी है। कोंच बार संघ के वकीलों ने रेल मंत्री को ज्ञापन भेजकर शटल को दोबारा संचालित करने की मांग की है।
बताते चलें कि वर्ष 1904 में ब्रिटिश काल में कोंच एट के बीच 14 किमी की दूरी तय करके इलाकाई लोगों को शेष भारत से जोड़ने वाली देश की सबसे छोटी 14 किमी ब्रॉड गेज लाइन पर तीन डिब्बों वाली शटल ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था। कोरोना के चलते वर्ष 2020 सरकार ने संचालन बंद कर दिया था। इससे क्षेत्र के हजारों मुसाफिरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
कई संगठन आगे आकर शटल ट्रेन का संचालन प्रारंभ करने की मांग कर रहे हैं। बार एसोसिएशन कोंच के अधिवक्ताओं ने बुधवार को केंद्रीय रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। जिसमें अधिवक्ताओं ने कहा कि शटल ट्रेन का संचालन न होने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को एट जंक्शन से लखनऊ, कानपुर, झांसी, भोपाल, मुंबई, गोरखपुर,प्रयागराज आदि के रास्ते अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी, महामंत्री वीरेंद्र जाटव, योगेन्द्र अरूसिया, जितेंद्र पांडे, रामबिहारी आदि मौजूद रहे।