फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   train,railway,jhansi mirjapur national higway,breaker,ssc result

पुष्पक एक्सप्रेस की चपेट में आए तीन अन्ना मवेशी

Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
train,railway,jhansi mirjapur national higway,breaker,ssc result
उरई। कानपुर झांसी रेल मार्ग पर मुंबई की ओर जा रही पुष्पक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 02533) की चपेट में तीन अन्ना मवेशी आ गए। जब तक चालक ट्रेन को रोकता तब तक इंजन में फंसकर तीन मवेशियों की मौत हो गई। इस कारण ट्रेन 30 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

पुष्पक एक्सप्रेस उरई स्टेशन से झांसी के लिए रवाना हुई। ट्रेन रेलवे क्रासिंग नंबर 179 से गुजर रही थी तभी अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। चालक पवन कैनवाल ने मवेशियों को देख इमरजेंसी ब्रेक लगाना चाहा लेकिन ट्रेन की गति तेज होने के कारण 3 मवेशी इंजन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके चलते पुष्पक एक्सप्रेस खड़ी रही। चालक ने इसकी सूचना उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल और झांसी कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन रात 1:08 बजे से लेकर 1: 38 बजे खड़ी रही। इसके चलते बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती, गोरखपुर से पुणे जाने वाली और एक मालगाड़ी को सतर्कता आदेश पर निकाला गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed