फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Train passengers get upset due to improper display

Jalaun News: डिस्प्ले ठीक न होने से ट्रेन यात्री होते परेशान

Mon, 15 May 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 15 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Train passengers get upset due to improper display
छपरा और राप्तीसागर एक्सप्रेस को अतिरिक्त रोककर यात्रियों को बैठाया गया
विज्ञापन

फोटो-8-कोच डिस्प्ले न होने पर दौड़कर ट्रेन पकड़ते यात्री।
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग के उरई स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर तीन से गुजरने वाली ट्रेनों के कोच डिस्प्ले ठीक न होने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। ट्रेन को पकड़ने के लिए यात्रियों में आए दिन भगदड़ की स्थिति रहती है। यात्री कई बार इसकी शिकायत भी रेल अधिकारियों से कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या में सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को तो यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए दौड़ लगानी पड़ी। इसके चलते छपरा मेल और राप्तीसागर को रोकना पड़ा।
प्लेटफार्म नंबर तीन के अंतिम छोर पर कोच डिस्प्ले व्यवस्था गड़बड़़ाई हुई है। इसके चलते झांसी और कानपुर की ओर आने वाली ट्रेनों के पीछे के कोच डिस्प्ले नहीं होते है। उरई स्टेशन पर अधिकांश ट्रेनों का मात्र दो मिनट का स्टापेज है। ऐसे में अपने कोच में सीट पाने के लिए यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

रविवार को भी बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 11124 और गोरखपुर से कोच्चिवैली जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस नंबर 12511 के कोच के डिस्प्ले ठीक से नहीं हुए। इसके चलते ट्रेन में सीट पाने के लिए यात्रियों में भगदड़ मच गई। यात्रियों की भगदड़ को देखकर ट्रेन को दो मिनट के स्थान पर दो मिनट अतिरिक्त और रोका गया। जबकि शनिवार को इसी तरह की स्थिति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच डिस्प्ले को लेकर यात्रियों ने ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस से शिकायत भी की थी। इस पर डिप्टी एसएस और पूछताछ खिड़की पर तैनात कर्मचारी से डिस्प्ले को लेकर नोकझोंक भी हुई थी। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि डिस्प्ले में दिक्कत हो रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि डिस्प्ले समस्या को जल्द ठीक कराए ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed