फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   train,passenger,jhansi mirjapur national higway,station,ssb

ट्रेनों का टाइमटेबल पता करने के बाद ही घर से निकले

Sat, 09 Apr 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
train,passenger,jhansi mirjapur national higway,station,ssb
उरई। यात्रीगण ध्यान दें। यात्रा करने से पहले ट्रेनों के टाइमटेबल की जानकारी कर लें। कानपुर के जूही यार्ड में होने वाले काम के चलते ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है। यह फेरबदल 11 से 14 अप्रैल तक रहेगा। जूही यार्ड में नानइंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते झांसी कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली नौ यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई है। झांसी कानपुर मेमू को तो निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

जूही यार्ड में सिग्नल प्रणाली को तकनीकी रुप से इलेक्ट्रानिक किया जा रहा है। जिसकी वजह से ट्रेन संचालन पर भी असर पड़ रहा है। झांसी कानपुर के बीच चलने वाली मेमू (01813-14) को अप व डाउन में 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह ग्वालियर से बरौनी व बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल (11123-24) को 13 व 14 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। यही नहीं 12 अप्रैल को बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल को जूही यार्ड में निर्धारित समय से तीन घंटे तक रोका जाएगा। इसी तरह कामाख्या से इंदौर जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस (19306) को 11 अप्रैल को दो घंटे देरी से संचालित किया जाएगा। गोरखपुर से पनवेल और पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15065) को 11 अप्रैल को एक घंटे तक गोविंदपुरी स्टेशन के यार्ड में रोककर चलाया जाएगा। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15066) को ढाई घंटे देरी से संचालित किया जाएगा। वहीं 12 अप्रैल को मुंबई से प्रतागपढ़ जाने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस (12173) को ढाई घंटे देरी से संचालित किया जाएगा। जबकि गोरखपुर से सिकंदराबाद जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस (12589) को 13 अप्रैल को ढाई घंटे देरी से संचालित की जाएगी। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि जूही में हो रहे काम के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ है। काम पूरा होने के बाद फिर से निर्बाध यात्रा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed