फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   train

पनवेल एक्सप्रेस का इंजन फेल, एक घंटे खड़ी रही ट्रेन

Tue, 20 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
train
उरई। झांसी-कानपुर ट्रैक पर उरई रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को दोपहर मुंबई से आने वाली मुंबई गोरखपुर ट्रेन पनवेल एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन लगभग एक घंटा उरई रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। बाद में मालगाड़ी का इंजन जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

पनवेल एक्सप्रेस मंगलवार को झांसी की ओर से आकर उरई स्टेशन पर रुकी। दो मिनट के स्टॉपेज के बाद जैसे ही ट्रेन का कानपुर की ओर जाने के लिए सिग्नल हुआ, अचानक ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इसके चलते ट्रेन 12:40 बजे से 1:40 बजे तक करीब एक घंटे प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही। चालक की सूचना पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने माल गोदाम में खड़े मालगाड़ी के इंजन को कटवाकर पनवेल एक्सप्रेस में जुड़वाया। तब जाकर ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से मुंबई में हो रही बारिश के चलते ट्रेनें विलंब से आ रही है। पनवेल एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से आई थी। इंजन फेल होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। खलीलाबाद निवासी गायत्री देवी अपने परिवार के साथ मुंबई से आ रही थी। उन्होंने बताया की ट्रेन पहले से ही लेट थी और इंजन खराब होने के चलते और लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन से टकराकर दो मवेशी मरे, 10 मिनट खड़ी रही
उरई। कानपुर-झांसी रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को कानपुर झांसी पैसेंजर ट्रेन सरसौखी उरई सेक्शन के बीच गुजर रही थी, तभी रेलवे क्रासिंग नंबर 185 राहिया के पास अन्ना मवेशियों का झुंड ट्रैक पर आ गया। जब तक ट्रेन चालक ट्रेन को कंट्रोल करता तब तक दो अन्ना मवेशियों की इंजन से टकरा कर मौत हो गई। इसके चलते ट्रेन 11:10 बजे से 11:20 बजे तक खड़ी रही। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम और सरसौखी रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार को दी। सूचना पर इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इंजन में फंसे मवेशियों को निकाला। तब जाकर ट्रेन ओर रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed