{"_id":"67fc0c239c208c050f0a196e","slug":"traffic-jam-at-aata-toll-plaza-15-km-long-queue-orai-news-c-224-1-ori1001-128022-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आटा टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति, डेढ़ किमी. लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आटा टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति, डेढ़ किमी. लंबी लाइन
Mon, 14 Apr 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
आटा (जालौन)। नेशनल हाईवे स्थित आटा टोल प्लाजा पर बीते दो दिनों से सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। रविवार को दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। करीब डेढ़ किलोमीटर तक जाम में फंसे वाहनों में दो एंबुलेंस भी शामिल थीं, जिनमें से एक में मरीज था, जिसे कानपुर ले जाया जा रहा था।
टोल के एक कर्मचारी ने बताया कि सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते टोल कलेक्शन सिस्टम धीमा हो गया है, जिससे टोल भुगतान में देरी हो रही है और जाम की स्थिति बन रही है। जाम के कारण यात्री परेशान रहे और कई वाहन चालकों ने टोल मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। वाहन चालकों ने बताया कि घंटों जाम में फंसे रहने के बावजूद टोल शुल्क पूरा वसूला गया, जिससे उनमें रोष है। साथ ही टोल प्लाजा पर गर्मी के मद्देनजर पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं रहीं। लोगों ने मांग की कि जब सिस्टम की खामी से जाम लग रहा है, तो टोल शुल्क या तो माफ किया जाए या फिर वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएं। इस बारे में पूछे जाने पर टोल मैनेजर अनिकेत श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें जाम लगने की कोई जानकारी नहीं है।