फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor-trolley stolen, incident captured on CCTV

Jalaun News: ट्रैक्टर-ट्राली चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Fri, 30 Jan 2026 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley stolen, incident captured on CCTV
माधौगढ़। ऊमरी रोड पर बुधवार रात चोरों ने वैन की आड़ में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर-ट्राली को पार कर दिया। गुरुवार सुबह जब घर के मालिक ने ट्रैक्टर न देखकर होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज में चोरों को ट्रैक्टर-ट्राली को ऊमरी की ओर ले जाते हुए देखा गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन


यह घटना कोतवाली क्षेत्र के रूदपुरा निवासी अनिल सिंह उर्फ पंकज के साथ हुई। उन्होंने कस्बे के ऊमरी रोड पर मकान बनाया हुआ है। वह घर के सामने गिट्टी, बालू व सीमेंट की दुकान भी संचालित करते हैं। अनिल सिंह के अनुसार बुधवार रात काम निपटाने के बाद उन्होंने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली दरवाजे के सामने खड़ी कर दी। गुरुवार सुबह उठने पर ट्रैक्टर-ट्राली गायब मिली।
विज्ञापन

कोतवाल विकेश बाबू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पास स्थित पालीवाल पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में रात 12 बजकर 42 मिनट पर वैन आगे जाती हुई और उसके पीछे तेज रफ्तार से ट्रैक्टर जाते हुए दिखाई दे रहा है। कोतवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और शीघ्र ही ट्रैक्टर बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं कई वारदातें

माधौगढ़ क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी की घटनाएं नई नहीं हैं। इससे पहले भी कई वाहन चोरी कर चोर मध्यप्रदेश की ओर भाग चुके हैं। कस्बे से महज आठ किलोमीटर दूरी पर मध्यप्रदेश की सीमा होने के कारण चोर आसानी से वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। तहसील व बाजार क्षेत्र से आए दिन मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं।


पूर्व में दुकानदार मनोज चौधरी और संजय भदौरिया के ट्रैक्टर-ट्रॉली भी चोरी हो चुके हैं, जिनका अब तक खुलासा नहीं हो सका। वहीं, डिकौली निवासी शिवप्रताप सिंह के दरवाजे से स्वराज ट्रैक्टर चोरी की घटना में ग्रामीणों की सतर्कता से 7-8 बाइक सवारों ने पीछा कर मध्यप्रदेश के थनूपुरा के पास ट्रैक्टर बरामद करा लिया था, हालांकि चोर बाइक छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ट्रैक्टर और बाइक तो ले आई, लेकिन घटना का खुलासा आज तक नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed