{"_id":"58fced454f1c1bc4608b5037","slug":"tractor-trolley-overturns-youth-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, युवक की मौत
अमर उजाला/उरई
Updated Sun, 23 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला
उरई(जालौन)। ट्रैक्टर-ट्राली लेकर अपने गांव जा रहे युवकाें का तेजरफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। इससे ट्रैक्टर चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सिरसाकलार थाना के गांव ईगुई निवासी अतर सिंह (35) पुत्र मुलू अपने गांव के ही साथी महेंद्र (25) के साथ अभैदेपुर गांव से वापस अपने गांव आ रहे थे। जब उनका ट्रैक्टर अभैदेपुर नहर के पास पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। इसके नीचे दबकर अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन