{"_id":"6abffadae11a3401230ce504","slug":"tractor-sinks-in-a-ditch-driver-injured-as-it-overturns-orai-news-c-224-1-ori1005-150584-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गड्ढे में धंसा ट्रैक्टर, पलटने से चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गड्ढे में धंसा ट्रैक्टर, पलटने से चालक घायल
विज्ञापन
उरई। जोल्हूपुर-लोना मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास सड़क के गड्ढे में अगला पहिया धंसने से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि चालक ट्रैक्टर के नीचे आने से बच गया।
पिथउपुर निवासी मनोज (30) शुक्रवार को नियामतपुर से चार बोरी खाद लेकर गांव लौट रहा था। रास्ते में हनुमान मंदिर के पास वह ट्यूबवेल से चारा काटने जा रहा था। इसी दौरान नमामि गंगे परियोजना के लिए खोदी गई सड़क में ट्रैक्टर का अगला पहिया धंस गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर का एक्सल और वायरिंग टूट गई, जबकि चालक मनोज को चोटें आईं।
मौके पर पहुंचे ग्रामीण हरिओम पाठक, राहुल चंदेल, चिंटू चंदेल और मानवेंद्र सिंह ने बताया कि यह मार्ग अभैदेपुर, पिथउपुर और लोना गांवों को जोड़ता है। सड़क पर वर्षों से घुटने तक गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कई बार शिकायत के बावजूद ठेकेदार और संबंधित विभाग ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत से आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। उन्होंने जिलाधिकारी से मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।