{"_id":"6abffaab54a3fa1d0707a4f4","slug":"a-young-man-hanged-himself-after-his-wife-failed-to-return-from-her-parents-home-orai-news-c-224-1-ori1005-150575-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के पिपरायां गांव में बृहस्पतिवार शाम खेत में बबूल के पेड़ से गमछे के सहारे युवक का शव लटका मिला। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए।
थाना क्षेत्र के पिपरायां गांव निवासी लवकुश (35) बृहस्पतिवार शाम खेत की ओर गया था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव बबूल के पेड़ से लटका देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आसपास जांच की। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
परिजनों के मुताबिक लवकुश की पत्नी सुमन कुछ समय से हमीरपुर स्थित मायके में रह रही थी। पत्नी के वापस न आने को लेकर वह परेशान रहता था। लवकुश के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां नैना और खुशबू हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
वहीं, मृतक के भाई ने बताया कि फसल खराब होने से भी लवकुश परेशान था। हालांकि आटा थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पत्नी के मायके में रहने से युवक के परेशान होने की बात सामने आई है। फसल खराब होने के कारण युवक द्वारा यह कदम उठाने की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।