फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Elderly man dies after being electrocuted by a cooler

Jalaun News: कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Sat, 03 Oct 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being electrocuted by a cooler
जालौन। कूलर में उतर रहे करंट की चपेट में आकर शुक्रवार सुबह एक वृद्ध बेहोश होकर गिर गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी सुरेशचंद्र (62) के घर के कमरे के बाहर कूलर रखा हुआ था। कूलर की पानी की टंकी में जंग लगने से रिसाव होता था। पानी फैलने से बचाने के लिए उन्होंने टंकी के नीचे तसला रख रखा था। वह रोज सुबह तसले में भरा पानी खाली करते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह भी वह पानी से भरा तसला उठाकर ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कूलर में उतर रहे करंट की चपेट में आकर वह बेहोश होकर गिर पड़े। उनकी आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेशचंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, बेटे धर्मेंद्र और नीरज पिता की मौत से सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed