फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor rammed into Naib Tehsidar's car in Jalaun

जालौन में नायब तहसीदार की कार में ट्रैक्टर ने टक्कर मारी क्षग्रिस्त

Thu, 22 Oct 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Tractor rammed into Naib Tehsidar's car in Jalaun
क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : ORAI
माधौगढ़। झांसी कमिश्नरी गए नायब तहसीलदार सरकारी कार्य निपटाकर टीम के साथ देर रात माधौगढ़ लौट रहे थे। बोलेरो कार जालौन थाना क्षेत्र के कमसैरा के पास पहुंची थी कि बंगरा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार पलटते पलटते बची। चालक टैक्टर छोड़कर भाग गया। नायब तहसीलदार ने एसडीएम सालिकराम को सूचना दी। एसडीएम के निर्देश पर ट्रैक्टर को कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार चद्रकांत तिवारी, कानूनगो मुलायम सिंह, अर्दली ब्रजमोहन, चालक संदीप, गार्ड सोनी के साथ सरकारी बोलेरो से कमिश्नरी झांसी गए थे। सरकारी कार्य निपटाकर बुधवार रात माधौगढ़ लौट रहे थे। कार कमसेरा पहुंची थी कि बंगरा की ओर से तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त होकर पलटते बची। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। नायब तहसीलदार ने एसडीएम सालिकराम को सूचना दी। एसडीएम के निर्देश के चलते ट्रैक्टर को माधौगढ़ कोतवाली खड़ा करा दिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed