फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor overturned after going out of control, young man died

Jalaun News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, युवक की मौत

Sat, 23 Nov 2024 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 23 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturned after going out of control, young man died
जालौन। धान बेचकर गांव लौट रहे किसान का ट्रैक्टर सड़क पर पानी लगाने के लिए बिछाई गई पाइप लाइन के ब्रेकर को देखकर ब्रेक लगाने पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे युवक की मौत हुई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़गुवां निवासी कल्याण सिंह सेंगर (23) पुत्र रामबहादुर सिंह शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर से धान बेचने के लिए जालौन मंडी आए थे। उनके साथ गांव का ही मजदूर राजेंद्र दोहरे (36) पुत्र सियाचरण भी आया था। मंडी में धान बेचकर दोनों शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर से वापस अपने गांव जा रहे थे। बिरहरा बंबा के पास खेत में पानी लगाने के लिए किसानों ने सड़क पर पाइप लाइन डाली थी और पाइप सुरक्षित करने के लिए उस पर मिट्टी डालकर ब्रेकर बना दिया था। ट्रैक्टर चला रहे कल्याण सिंह ने जब अचानक से ब्रेकर देखा तो वह हड़बड़ा गया और ब्रेक लगाने पर ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क से उतरकर बम्बा किनारे पलट गया। ट्रैक्टर पर बैठे कल्याण सिंह व राजेंद्र ट्रैक्टर के नीचे दब गए। राहगीरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि कल्याण सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की पत्नी भी बीमार चल रही है। अभी उसे हादसे की सूचना नहीं दी गई है। मृतक के एक बेटी अंजना (11) व दो बेटे राघव (9) व प्रिंस (6) हैं। वहीं सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed