फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Took samples of halwa, milk barfi, flour, mustard oil

Jalaun News: हलवा, दूध की बर्फी, मैदा, सरसों का तेल के सैंपल लिए

Tue, 19 Mar 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Took samples of halwa, milk barfi, flour, mustard oil
उरई/कालपी। खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई कर खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

कालपी स्थित प्रतिष्ठान गबद्दे का हलवा से खाद्य पदार्थ हलवा का नमूना लिया। फुलपावर चौराहे स्थित मिष्ठान भंडार से गुझिया का नमूना लिया। अरविंद सोनी की दुकान से मैदा का नमूना लिया। इरशाद की मिठाई की दुकान से दूध की बर्फी का नमूना लिया। इसके अलावा बबलू गुप्ता ऑयल स्पेलर से खाद्य पदार्थ सरसों का तेल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
शफीक अंसारी के मिठाई के प्रतिष्ठान खाद्य पदार्थ खोया, संजय माथुर के प्रतिष्ठान से किशमिश का नमूना लिया है। ज्यादातर दुकानदार विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए दुकान बंद कर चले गए थे। सहायक आयुक्त खाद्य जतिन कुमार सिंह ने बताया कि नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

टीम में एसडीएम हेमंत कुमार, सीओ देवेंद्र पचौरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आलोक कुमार, अनिल कुमार शंखवार, कन्हैयालाल यादव भी शामिल रहे। एसडीएम कालपी हेमंत पटेल ने बताया कि त्योहारों पर मिलावटखोर सक्रिय हो जाते है, उन पर अंकुश लगाने के लिए छापामार कार्रवाई की गई है। यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed