{"_id":"662023065b731ed2ca086064","slug":"toilet-work-incomplete-at-station-passengers-wandering-orai-news-c-224-1-ka11004-113571-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: स्टेशन पर शौचालय का काम अधूरा, भटक रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: स्टेशन पर शौचालय का काम अधूरा, भटक रहे यात्री
विज्ञापन
उरई। अमृत भारत योजना के अंतर्गत हो रहे स्टेशन के कायाकल्प का काम धीमी गति से हो रहा है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिला यात्रियों को हो रही है।
स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए रेलवे लगभग 12 करोड़ रुपये से उरई स्टेशन का कायाकल्प कर रहा है, लेकिन प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय आज भी अधूरा पड़ा है, जिससे महिला यात्रियों को वॉशरूम जाने में परेशानी हो रही है। यह समस्या पिछले तीन महीने से चली आ रही है, इसे लेकर कई बार यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में शिकायत भी की, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका। इससे महिला यात्री नाराज हैं।
सरकुलेटिंग एरिया, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में दिव्यांगजनों के लिए बना शौचालय तोड़ दिया गया। इसके बाद इसका निर्माण नहीं हो सका। प्लेटफार्म नंबर एक पर कानपुर की ओर बने एक और शौचालय को नया बनाने के लिए पुराना तोड़ दिया गया। उसके स्थान पर नया बनाया जा रहा हैै, लेकिन वह अभी आधा-अधूरा पड़ा है। कार्यदायी संस्था के काम में लेटलतीफी के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यदायी संस्था को एक हफ्ते में काम पूरा करने के लिए कहा गया। संस्था ने हफ्ते भर में काम पूरा होने की बात कही है। इसके बाद यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। -विवेक दुबे, कार्य निरीक्षक इंजीनियरिंग विभाग, उरई स्टेशन
समथर निवासी डॉली ने बताया कि उन्हें झांसी जाना है, वॉशरूम के लिए पता किया तो पता चला कि सब जगह काम चल रहा है। ऐसे में उन्हें बाहर खुले में जाना होगा। रेलवे को काम में तेजी लानी चाहिए।
लुहारी की दीक्षा का कहना है कि पूरे प्लेटफार्म पर कहीं भी महिला शौचालय की व्यवस्था नहीं है। सभी जगह काम चल रहा है। अब वह कैसे शौचालय जाएंगी। बच्चे भी साथ हैं। दिक्कत हो रही है।
उरई। एक यात्री ने स्टेशन अधीक्षक से काम की लेटलतीफी को लेकर लिखित शिकायत की। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने शिकायत को मंडलीय अधिकारियों को भेजा। वरिष्ठ मंडलीय अभियंता कपिल गोयल ने उरई के कार्य निरीक्षक विवेक दुबे को हर हालत में शौचालय का काम 30 अप्रैल तक पूरा कराने के निर्देश दिए।